महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर।
फिरोज़ खान
सीसवाली। महिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक दोपहर 1:00 बजे रामदेव मोहल्ले में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीषा सैनी ने की। मनीषा ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी परिवार,समाज तथा राष्ट्र तब तक सच्चे अर्थों में प्रगति की ओर अग्रसर नहीं हो सकता है जब तक नारी के प्रति भेदभाव निरादर व हीनभाव का त्याग नहीं किया जाएगा। वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण के लिए जन जन तक यह संदेश जाना जरूरी है कि महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। आज महिलाओं को राजनैतिक, सामाजिक ,शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक क्षेत्र में उनके परिवार समुदाय समाज एवं राष्ट्र की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कार्यकारिणी विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में हेमलता सुमन,संजू सुमन ,शोभाग, रुकमणी राठी, मूली बाई सुमन, ललता कहार ,रामधनी सुमन, मीनाक्षी सुमन,कांति सुमन, गिर्राज बाई सुमन ,पिंकी गुजर,मूर्ति बाई गुजर,प्रेम बाई सुमन ,साक्षी सुमन,कजोड़ बाई कहार,मांगी बाई, सैनी ,अनोख बाई,कली बावरिया, संतरा बावरिया, नफिसन बानो, मुस्कान ,ज्योति सुमन,शुशीला कहार ,फूलमती बाई आदि भाग लिया।
