मानपुरा विवेकानंद कृषि फार्म पर बैठक का आयोजन किया गया
February 28, 2022
0
भारतीय किसान संघ तहसील असनावर के तहसील अध्यक्ष केवल चंद पाटीदार की अध्यक्षता में मानपुरा विवेकानंद कृषि फार्म पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झालावाड़ जिले के मानपुरा गांव के पदम श्री से सम्मानित हुकम चंद जी पाटीदार जी को 13 वा राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जैविक प्रमुख के रूप में हुकम चंद पाटीदार की नियुक्ति पर झालावाड़ जिले में खुशी की लहर को लेकर संभाग उपाध्यक्ष सीताराम नागर, संभाग मंत्री श्री कृष्ण पाटीदार, जिला मंत्री मुकेश मेहर, जिला उपाध्यक्ष केवल कुल्मी, दुर्गा लाल जी रामेश्वर जानकीलाल विष्णु प्रसाद सहित कहीं कार्यकर्ता बंधुओं ने , श्रीफल भेंट कर , मुंह मीठा करवाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय जैविक प्रमुख हुकम चंद पाटीदार ने बताया कि आत्मनिर्भर खेती और समृद्ध भारत को लेकर जब तक किसानों जहर मुक्त खेती और गोआधारित खेती के बारे में गांव गांव जाकर किसानों को प्रेरित नहीं किया गया तो देश का भविष्य बीमारियों के साथ अंधकारमय हैं इसलिए प्रत्येक किसानों को गो आधारित खेती की ओर ध्यान देते हुए जैविक खेती करना होगा तभी हमारा देश का किसान समृद्ध होगा।
Tags