आज का राशिफल देखे कैसा रहेगा आपका दिन

Srj news
0

 आज का राशिफल 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आज आपकी मानसिकता सुखोपभोग की वस्तुओं के संग्रह की रहेगी इसपर खर्च भी करेंगे लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर ही चले। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन मध्यान के आस-पास आकस्मिक लाभ होने से मन मे लोभ आएगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में निवेश करेंगे निकट भविष्य में लाभदायक रहेगा पर आज धन की आमद सामान्य से भी कम ही रहेगी। नौकरी करने वाले कार्य क्षेत्र पर अपनी प्रशंसा कराने के चक्कर मे मूर्खता का परिचय देने पर हास्य के पात्र बन सकते है स्वाभाविक कार्य करें यही आपके लिये ठीक रहेगा। घर के कुछ सदस्य किसी महंगी वस्तु को पाने की जिद करेंगे जबकि कुछ इसके विरोध में रहेंगे जिससे वातावरण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा। आरोग्य बना रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नही रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।



मिथुन (Gemini): तन मन की ताजगी के साथ दिन की शुरुआत होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की कोशिश करें, हर एक स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।

🦀 कर्क (Cancer): आज अधिक खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद खड़े होंगे। अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला बिगड़ सकता है। गलतफहमी के बारे में स्पष्टता करें। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान प्रतिष्ठा भंग न हो, इसका ध्यान रखें।

🦁 सिंह (Leo): आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

👧 कन्या (Virgo): वर्तमान समय में नए कार्यों से संबंधित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा वाले दोनों के लिए दिन लाभदायी रहेगा, उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है।

⚖ तुला (Libra): आज नौकरी की जगह पर आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

🦂 वृश्चिक (Scorpio): गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। खर्च अधिक होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।

🏹 धनु (Sagittarius): आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात होगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।

🐊 मकर (Capricorn): व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी। कानून में न फंसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों का लेन-देन सफलतापूर्वक होगा। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

⚱ कुंभ (Aquarius): आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे और उसमें लगातार परिवर्तन होगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चे के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखें।

🐟 मीन (Pisces): मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner