न्यूज़ पाली
फरवरी 2022
हेमदास झालावाड़ आवाज़ पत्रिका
*गुरुवाणी से प्रेरित होकर दहेज मुक्त और बिना दिखावे के एक दूसरे ने थामा जीवन भर का साथ।*
हेमदास झालावाड़
पाली। शहर के हॉउसिंग बोर्ड मे शनिवार को तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से दहेज मुक्त व बिना खर्च के गुरुवाणी के द्वारा बिना किसी दिखावे के विवाह संपन्न हुआ। जिसमे पाली शहर निवासी मुलारामजी की पुत्री सुंदर की शादी सुमेरपुर तहसील के ढोला गाँव निवासी तारारामजी के पुत्र गेनाराम के साथ गुरूवाणी के द्वारा संपन्न हुई। साधारण कपड़ो मे बिना दिखावे व फिज़ूलखर्ची के कम से कम लोगो की उपस्थिति मे विवाह संपन्न किया। जिला सेवादार सोहन दास ने बताया कि दुल्हा व दुल्हन दोनो संत रामपालजी महाराज के ज्ञान को ग्रहण कर उनके बताये नियमो के अनुसार सादगीपूर्ण तरीके से साधारण कपड़ो मे मात्र 17 मिनट मे (असुर निकंदन रमेणी) कबीर गुरूवाणी के द्वारा दूल्हा व दूल्हन के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर सादगी पूर्वक विवाह (रमैणी) संपन्न कराया गया। दोनो परिवारों ने फिजूलखर्ची को रोकने व दिखावे को समाप्त करने और लोगो को जागरूक करने के लिए यह निर्णय लिया। कबीर पंथी संत रामपालजी महाराज के तत्व ज्ञान से प्रभावित होकर पूरे भारत में हजारों लोग इस तरह की शादियां कर फिजूलखर्ची पर लगाम लगा चुके है। *नशा व दहेज मुक्त होगा भारत अपना* के विचारो को साकार करते हुये यह पाली जिले की इस वर्ष 2022 की तीसरी शादी है। अब तक पाली जिले में इस प्रकार की 19 शादियां हो चुकी है।
*बिना दहेज व दिखावे के हुई शादी*
शादी में कम लोगो को ही आमंत्रित किया गया। दूल्हे ने किसी प्रकार का दहेज नही लिया। यहां तक की जिन साधारण कपड़ों में दुल्हन आई उसी में विदा किया गया। बारातियों को चाय बिस्किट का नाश्ता करवाया गया। डेकोरेशन, स्टेज, डीजे आदि के फिजूल खर्च को खत्म कर साधारण तरीके से शादी हुई।
