माँ भारती को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने मे एक योगदान ऐसा भी
,बाँसवाड़ा को क्षेत्र संगठन मंत्री शिव प्रसाद एवं प्रान्त संगठन मन्त्री गोविंद कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत कल्पेश ठाकुर ने विगत वर्षों से यूज एंड थ्रो को व्यक्तिगत जीवन मे उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया हुआ है।यूज एंड थ्रो प्लास्टिक जो पर्यावरण का बहुत बड़ा शत्रु है,ये ना तो गलता है,ना ही जलता है,धरती माता तो बंजर बनाता है और गलती से कोई अबोला पशु इसे खा लेता है तो उसके प्राण तक संकट में आ जाते है।ऐसे में इसका उपयोग जाने-अनजाने जीव हत्या का पाप हमसे करवाता है।ठाकुर ने इस प्रकार का संकल्प लेकर समाज के समक्ष ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है।शिवप्रसाद जी ने वर्षो से इस प्रकार के प्लास्टिक में विरुद्ध मुहिम चला रखी है।वे स्वयं वर्षो से व्यक्तिगत जीवन मे इसका उपयोग नहीं करते हैं और पूरे राजस्थान क्षेत्र में 1000 के लगभग विद्या निकेतन विद्यालयो में इसे प्रतिबंधित कर दिया है,यहाँ तक की जिस किसी सहभोज में इस प्रकार का उपयोग होता देखते है,वहाँ वे भोजन नहीं करते है।इस प्रकार उनका जीवन ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक आदर्श रूप में परिलक्षित होता है।विद्या भारती के दो दिन के प्रवास के दौरान जिला प्रधानाचार्य बैठक में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण विषय पर जिले के संस्था प्रधानों को संबोधित किया,जब उन्होंने ने पूछा कि इस प्रकार से कोई कार्यकर्ता हमारे मध्य है,जो इस प्रकार के प्लास्टिक का दैनिक जीवन मे उपयोग नहीं करता तो जिले से एक नाम आया कल्पेश ठाकुर।उनके इस प्रेरणादायी जीवन से कई प्रधानाचार्यो ने संकल्प लिया।साथ ही समाज मे इको ब्रिक बन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
