कोटा में पकड़ा सेक्स रैकेट, 4 गिरफ्तार:बंगाल से लेकर आई जाती थी लड़कियां, होटल से ग्राहक तलाशे जाते; होटल में मारा छापा
कोटा में बाहर से लड़कियों को बाहर से लाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। ऐसा ही खुलासा कोटा की विज्ञान नगर पुलिस ने किया। विज्ञान नगर स्थित होटल रेड स्क्वायर में दबिश देकर दो युवतियों और दो युवक गिरफ्तार किया गया है। चारों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
कार्यवाही करने वाली टीम में शामिल रहे एसआई अब्दुल रशीद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल रेड स्क्वायर से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दलाल के बारे में जानकारी हासिल की। दलाल कपिल से संपर्क किया। लड़कियों के बारे में जानकारी ली। ढाई हजार रुपए में सौदा तय होने के बाद बोगस ग्राहक को होटल में बुलाया गया। जहां लड़कियां ठहरी हुई थी। बोगस ग्राहक जैसे ही लड़कियों के पास पहुंचा, उसने पुलिस को सिग्नल दिया।
सिग्नल मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर मौके से दोनों युवतियों को पकड़ लिया साथ ही उनके दलालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं। वहीं, दोनों आरोपी दलाल कपिल, तालीम झारखंड के हैं। पुलिस गिरोह के बारे में ओर ज्यादा जानकारी जुटा रही है। होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लड़कियां होटल के कमरे नम्बर 405 में रुकी हुई थी। सामने आया है कि कुछ दिन पहले ही ये लड़कियां कोटा आयी थी।
