रेसला के ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न*

Srj news
0

 *रेसला के ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* 


*राकेश शर्मा बने ब्लॉक अध्यक्ष* 


*संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*




छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) छीपाबड़ौद की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में जिलाध्यक्ष शहजाद परवेज की अध्यक्षता में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र कुमार मीणा एवं पर्यवेक्षक श्याम गौतम ने बताया कि ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव जिलाध्यक्ष शहजाद परवेज की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राकेशचंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष फैजान अहमद आजमी, सभाध्यक्ष भीमराज मीणा, संयोजक वैभव कुमार मीणा, ब्लॉक मंत्री लोकेश नागर, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर जाटव, संगठन मंत्री हरिराम मीणा, संगठन सचिव लक्ष्मीनारायण रेगर, मीडिया प्रभारी नरेश कुमार मंगल, महिला मंत्री सविता नागर को निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता संजय कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद गौतम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner