कोरोना की संभावित थर्ड वेव से बचने के लिए विशेष निशा योगाभ्यास सत्र आज

Srj news
0

 बाराँ 

दिनांक 4/9/2021,शनिवार 

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार शर्मा 

                                         

                                                        कोरोना की संभावित थर्ड वेव से बचने के लिए विशेष निशा योगाभ्यास सत्र आज



 बारां 4 सितम्बर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में चल रहे पंच दिवसीय विभाग स्तरीय कोरोना रोकथाम वर्चुअल प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार रात्रि 8 बजे विशेष निशा योगाभ्यास सत्र का आयोजन होगा। प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के विभाग संयोजक एवं विद्या भारती राजस्थान के योग प्रमुख राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि योगाभ्यास सत्र दो चरणों में संपन्न होगा प्रथम चरण में अष्टांग योग एवं मानव जीवन स्वास्थ्य विषय पर चर्चा एवं द्वितीय सत्र में योगाचार्य पूरणमल नागर के मार्गदर्शन में क्रियात्मक सत्र का आयोजन होगा जिसमें कोरोना की संभावित थर्ड वेव से बचाव के लिए लंच,ग्रीवा,नासिका की शक्ति बढ़ाने एवं दिल को मजबूत करने वाले विभिन्न आसन,प्राणायाम एवं मुद्राओं की जानकारी दी जाएगी साथ ही थायराइड,अनिद्रा,थकान,डिफ़्रेशन बीपी,शुगर आदि व्याधियों के उपचार के बारे में उपयोगी आसन प्राणायाम की जानकारी दी जाएगी।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner