बलराम जयंती एवं भा. कि. संघ का वन विहार त्रिवेणी धाम विकास समिति समेल पर*

Srj news
0
*बलराम जयंती एवं भा. कि. संघ का वन विहार त्रिवेणी धाम विकास समिति समेल पर*

*हमारे देश की संस्कृति होती जा रही है लुप्त,,,, राममूर्ति मीणा*

*संवाददाता कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*

छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र से नजदीक ग्राम पंचायत ढौलम के वार्ड नं 5 हरनावदी जागीर स्थित त्रिवेणी धाम विकास समिति समेल हनुमानजी के मंदिर पर भगवान बलराम जयंती मनाई गई और इस दौरान भारतीय किसान संघ का वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले सत्र में भगवान बलराम की पुजा अर्चना कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारतीय किसान संघ के बारां जिला अध्यक्ष अमृत छजावा ने पहला क्षत्र पुरा किया जिसके बाद दुसरे सत्र में प्रांत मंत्री जगदीश गौड़ ने भी किसानों की समस्याओं को आगे तक बढ़ाना और भारतीय किसान संघ की सबसे बड़ी ताकत ग्राम संगठन बनाना तीसरे सत्र में प्रांतिय उपाध्यक्ष राममूर्ति मीणा ने बताया कि हमारे देश से भारतीय संस्कृति बिल्कुल लुप्त होती जा रही है। जिसको हमें बचाना है। ओर महिलाओं को चारदीवारी से बाहर निकल कर आना चाहिए क्योंकी हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है। ओर किसान जब खैती करता है तो उसमें आधा कार्य महिला करती है।ओर संगठन की शक्ति में महिलाओं की सबसे बड़ी भागीदारी होना चाहिए।क्योंकी महिला जब चुप रहती है तो सरस्वती का रुप होती है और जब बोलती है तो मां दुर्गा का रूप ले लेती है। उसके बाद चौथे सत्र में प्रांतिय अध्यक्ष शंकरलाल नागर ने भी भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी को मजबूत बनाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की वहीं छीपाबड़ौद भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष ओमजी आंचोलीया ढौलम ने भी भारतीय किसान संघ को मजबूत करने को लेकर संबोधन किया इस दौरान ओर भी कई भारतीय किसान संघ के वक्ताओं ने संबोधित किया गया इस दौरान भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष अमृत छजावा प्रांतिय अध्यक्ष शंकरलाल नागर प्रांतिय मंत्री जगदीश गौड़ प्रांत उपाध्यक्ष राममूर्ति मीणा जिला उपाध्यक्ष बंशीलाल नागर प्रदेश महामंत्री कैलाश गंदोलीया पुर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल नागर प्रचार प्रमुख गोविंद नागर बालूराम मीणा सुरेश धाकड़ उपेंद्र धाकड़ देवरी जोध तथा मातृ-शक्ति समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner