क्षेत्र में खुशी की लहर

Srj news
0
*क्षेत्र में खुशी की लहर*
प्रधान संपादक क्रिश जायसवाल
*क्षेत्र में खुशी की लहर* छबड़ा छीपाबड़ौद विधायक प्रताप सिंह सिंघवी जी के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज छबड़ा एवं छीपाबड़ौद क्षेत्र की जनता के लिए निम्न घोषणा की गई मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर ने बताया कि छबड़ा में कन्या महाविद्यालय, जनजाति छात्रावास, सावित्रीबाई फुले छात्रावास एवं बंजारी में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए निरंतर विधायक द्वारा विधानसभा में मांग उठाई जा रही थी जिसके परिणाम स्वरूप विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों में सरकार को निर्णय लेने पड़े। विधायक महोदय क्षेत्र की जनता के हितों एवं क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधान नरेश कुमार मीणा के द्वारा बताया गया कि विपक्ष में रहते हुए भी क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा लगातार छबड़ा के विकास के लिए सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखी गई मांगों को मनवाने पर विधायक महोदय का बहुत-बहुत आभार इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाह, मंडल महामंत्री छोटू लाल नागर, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश धाकड़, लोकेंद्र मीणा, ललित मालव खजुरिया, नगर अध्यक्ष अर्जुन सोनी, आईटी संयोजक हितेश कुमार वैष्णव, ओबीसी मंडल अध्यक्ष ओम नामदेव, ओबीसी पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव नारायण नामदेव, महेंद्र नागर गोविंदपुरा, पूर्व उपसरपंच भरत राज मीणा,पूर्व उपसरपंच महेंद्र नागर, पं. स. सदस्य मांगीलाल मीणा,पं. स. सदस्य बनवारी मीणा, जिला परिषद सदस्य मास्टर प्रेमचंद मीणा, सरपंच प्रतिनिधि रामविलास मीणा कालाटोल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक पारीक, अंकुर गुप्ता, सत्यनारायण मेहता, नवल किशोर वैष्णव, सोनू गुर्जर, महेश वैष्णव, युवा मोर्चा संयोजक देवेंद्र गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, वैष्णव समाज तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार वैष्णव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर एकत्रित होकर विधायक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner