भाजपा की संगठनात्मक संरचना और सुदृढ़ीकरण करना पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी :मीणा
March 28, 2022
0
बारां 28 मार्च| केंद्र एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला एवं उसके अंतर्गत मंडल व बूथ स्तर तथा शक्ति केंद्र को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की प्रमुख रूप से होती है| भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां इसीलिए की गई है कि वह अपने अंतर्गत दी जाने वाली एक "सूक्ष्म" जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए संबंधित जिला संगठनात्मक पदाधिकारी को समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि जिला संगठन उक्त प्रगति को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को प्रेषित कर सके| भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी संगठनात्मक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके माध्यम से उनको दिए जाने वाले क्षेत्र का एक-एक मतदाता से संपर्क बना रहेगा| क्योंकि प्रदेश संगठन द्वारा जितने भी पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं उनको प्रत्येक मतदाता की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रखनी होगी ताकि समय-समय पर उक्त मतदाताओं से संपर्क किया जा सके और उनकी समस्याओं तथा सुझाव पर पार्टी एवं संगठन नेतृत्व को अवगत कराया जा सके| जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची के अनुसार जितने भी पेज होंगे उनके समकक्ष ही पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे| उन्होंने बताया कि केंद्रीय एवं प्रादेशिक संगठन द्वारा प्रत्येक निचले ग्रामीण स्तर तक के कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क रखने का पूरा- पूरा प्रयास किया जा रहा है | इस हेतु पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है|