नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल भगवा वाहन रैली शुक्रवार को
March 30, 2022
0
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल भगवा वाहन रैली शुक्रवार को भगवारंग मे सजने लगा बाराँ शहर,गाजे बाजे ऊँट घोड़े व आकर्षक झाँकियो के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा बाराँ 30 मार्च ।नव वर्ष आयोजन उत्सव समिति द्वारा नववर्ष चैत्र शुक्ल एकम की पूर्व संध्या पर एक अप्रैल शुक्रवार को विशाल भगवा वाहन रैली का कार्यक्रम आयोजित होगा।उत्सव समिति के पदाधिकारी बाबूलाल बंजारा व अमृत लाल मीणा ने बताया कि भारतीय नववर्ष पर कार्यक्रमों की कड़ी में पूर्व संध्या पर भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सायं 5 बजे श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ हो कर नगर के प्रमुख मार्गो पर निकलेगी जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक व मातृ शक्ति केसरिया पगड़ी के साथ भाग लेगी।समिति के पदाधिकारियो ने विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समाज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस विशाल भगवा वाहन रैली में सभी सनातन धर्म प्रेमियो सपरिवार सम्मिलित हो।रैली मे विभिन्न सामाजिक संगठनों में अधिवक्ता परिषद ,विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ,विश्व हिंदू परिषद,आरोग्य भारती ,लघु उद्योग भारती ,सेवा भारती ,भारतीय मजदूर संघ ,भारती अखिल भारतीय सिंधु सभा ,सक्षम ,भारत विकास परिषद वनवासी कल्याण परिषद,एन एम ओ संघठन्, सिन्धु सभा,विद्वत परिषद,राष्ट्र सेविका समिति,संस्कारित भारती संगठनो ने रैली को भव्य बनाने हेतु सम्मिलित प्रयास किए जाने पर सहमति प्रदर्शित की।