पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस महकमे के साथ मनाई होली, सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

Srj news
0
पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस महकमे के साथ मनाई होली, सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई।
आम लोगों के बाद पुलिस ने मनाई होली अंजुल खान,सारथल सारथल: होली और धुलेटी के त्यौहार पर कानून व्यवस्था में जुटे रहने वाले पुलिसकर्मियों ने धुलेंडी के दूसरे दिन शनिवार को होली का त्यौहार मनाया है। सभी थाना क्षेत्रों पर पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारियों ने भी रंग गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। इस मौके पर बाराँ जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने पुलिस महकमें के साथ जमकर होली का त्यौहार मनाया और ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया। दरअसल आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी 2 सालों के बाद रंगों के त्यौहार का आनंद लिया है। आमतौर पर होली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी त्यौहार नहीं मना पाते हैं लेकिन होली और धुलेटी के अगले दिन पुलिस महकमे में होली मनाने की पुरानी परंपरा है। जिसमें पुलिसकर्मी और अधिकारी एक साथ होली मनाते हैं। जिले के थाना क्षेत्रों और पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने होली का जश्न मनाया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner