हिन्दू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन |
March 26, 2022
0
हिन्दू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन | नव वर्ष स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में आर्य वाटिका बस सटैण्ड छीपाबडौ़द में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता छगन कुशवाह ने की बैठक में मुख्य वक्ता ओमप्रकाश गोयल ने उस अवसर पर कहा की नव वर्ष भारतीय सभ्यता संस्कृति का परिचायक है इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया आद्यशक्ति मां दुर्गा की आराधना का प्रथम दिन होता है ।महाराज विक्रमादित्य ने शको का विनाश कर शकारी की उपाधि प्राप्त की और विक्रम संवत का प्रारंभ किया जो आज प्रचलित सभी सन संवत में सबसे प्राचीन है। लोक को शौक एवं त्रिताप देने वाले रावण का विनाश कर आदर्श रामराज्य की स्थापना करने वाले भगवान श्री राम का राज्यारोहण इसी दिन हुआ था।गौरवशाली अध्यादेश और वैदिक ज्ञान का परिचय कराने के लिए कृण्वन्तो विश्वमार्यम् का उद्बोधन करने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती ने इसी दिन आर्य समाज की स्थापना की। सन 18 91 में की प्रतिपदा को आधुनिक मनु डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म इसी दिन हुआ।जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण में महती भूमिका निभाई। राष्ट्र चिंतक संगठन मंत्र दृष्टा जन्मजात देश भक्ति परम पूज्य केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म चेत्र शुक्ला प्रतिपदा विक्रम संवत 1946 को हुआ जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में समाज को संगठित करके अपने सांस्कृतिक अधिष्ठान का भारत माता की उपासना करते हुए स्वराष्ट्र को परम वैभवशाली बनाने का मंत्र दिया। न्याय दर्शन के प्रणेता महर्षि गौतम युधिष्ठिर राजा परीक्षित का राज्यारोहण इसी दिन हुआ था आज भ्रष्टाचार घुसपैठ प्रांत वाद आर्थिक उदारीकरण के नाम पर आक्रमण हो रहे हैं नववर्ष की बेला में ऐसे सभी ने शोभा यात्रा को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए बैठक में आने वाले सभी युवाओं ने संकल्प लिया और सभी समाजों की शोभायात्रा में झांकी डीजे और नगर को सजाने का संकल्प लिया प्रत्येक हिंदू घर पर भगवा पताका लगाने का आव्हान किया बैठक में मोहनलाल मेहरा, प्रमोद मित्तल, गोरव मित्तल, अर्जुन सोनी, पवन मालव, ओमप्रकाश शर्मा, इत्यादि सैकड़ो नवयुवक प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुई है और शोभा यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प लिया।यह जानकारी प्रचार प्रमुख हरिसिंह गोचर ने दी, आभार एवं शान्ति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

