कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
आवाज पत्रिका आर के आंकोदिया
श्योपुर जिले की तहसील बड़ौदा कृषि विज्ञान केन्द्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कायम सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बड़ौदा श्योपुर की अध्यक्षता एवं श्रीमती हेमलता छावनिया, मुख्य अतिथि की
उपस्थिति में सम्पन्न किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थिति सभी महिलाओं को पुष्पगुच्छ एवं पुष्प देकर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 52 महिला (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कृषक महिला) प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में
डॉ. लाखन सिंह गुर्जर वैज्ञानिक (कृषि प्रसार) द्वारा पोषण गृह वाटिका को जैविक विधि से करने के संबंध में एवं डॉ. अमित कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक (पौध संरक्षण) द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंध में महिला प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
