अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस महिला पुलिस ने संभाली यातायात की कमान

Srj news
0

 अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस

महिला पुलिस ने संभाली यातायात की कमान


आवाज पत्रिका आर के आंकोदिया



श्योपुर, 08 मार्च अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था की कमान महिला पुलिस के हाथ रही, शहर के विभिन्न ट्रेफिक पाइंट पर आज महिला पुलिस ने दिनभर यातायात संभालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसआई सुश्री मेघा चौरसिया, एसआई सुश्री अनुराधा तोमर एवं एएसआई सुश्री रानी तोमर के नेतृत्व में सुश्री माधुरी तोमर, निर्मला, आरती, सेवन्ती, खुशबू, सोनम, जया, सीता, रश्मी, आरती, सुमन, मैना आदि महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पटेल चौक, जय स्तभ गुलम्बर आदि स्थानों पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली गई।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner