07/03/2022
राजे के जन्मदिन पर जुटेंगे लाखों लोग
वैदिक एवं पौराणिक विधि से होगा वर्धापन पूजन
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर लाखों लोग जुटेंगे। छबड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने बताया कि हाड़ौती के लोगों की मांग पर इस वर्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन केशवराय पाटन में मनाया जा रहा है। उनका वर्धापन दिवस पर पूर्ण वैदिक एवं पौराणिक रीति से आयोजित होगा। राजे के जन्मदिन पर हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में नारायण—कवच पारायण, ऋग्वेदोक्त पुरुष सूक्त एवं श्रीसूक्त पाठ और महाभारत में भीष्मोक्त विष्णुसहस्रनाम से याग संपन्न एवं नीराजन होगा। शास्त्रोक्त विधि से अल्पज्ञात दीपदान भगवत्प्रीत्यर्थ सविधि होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता के सर्वविध कल्याण हेतु राजे भगवान श्रीकेशवराय का पूजन करेंगी।
