कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

Srj news
0
*कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न*
प्रधान संपादक क्रिश जायसवाल (
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करण सिंह राठौड़ पूर्व विधायक छबड़ा रहे। ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणाओं में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं ब्लॉक में कांग्रेस सदस्यता अभियान पर चर्चा की व सदस्यता अभियान की डायरियो को जमा करवाने व
देश में चल रही नफ़रत की राजनीति को समाप्त कर भाईचारे की राजनीति को देश में लाने की सभी कोशिश करे,इस बात पर सभी वक्ताओं ने जोर दिया। और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ लेवल पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की बात कही गई। सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में पुनः एक बार और सरकार बनाने के प्रयास करने की अपील की गई। साथ ही गहलोत सरकार ने छबड़ा में कन्या महाविद्यालय, बंजारी में पी एज सी और मोखमपुरा में सड़क स्वीकृत करने पर श्री करण सिंह जी राठौड़ का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
मुख्य वक्ताओं में लोकेन्द्रसिंह , महफूज़ अली , परमानंद मीणा, नफीस खान कुरेशी, महेन्द्र सिंह ,केदार नागर, बाबू लाल टाटू, बृजमोहन ढोलम, भंवर लाल मेहता, भाया मंसूरी, राजेश भार्गव,उमर मियां, आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किए।
सभी पद अधिकारियो ने एवम नेताओ ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए मरते दम तक कांग्रेस पार्टी में बने रहने की कसम खाई ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner