*होलिका दहन कल, बन रहे शुभ योग*

Srj news
0

 *होलिका दहन कल, बन रहे शुभ योग*



बारां । हिंदू त्योहारों में होली भी प्रमुख त्योहारों में से एक है ।इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार धार्मिक दृष्टि से होली का त्यौहार काफी महत्व रखता है प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है तथा चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को धूलण्डी मनाई जाती है। इस वर्ष 17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा वही 18 मार्च 2022 को धूलंडी खेली जाएगी। होलिका दहन से आसपास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

*होलिका दहन का शुभ मुहूर्त*

 इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी गुरुवार दिनांक 17 मार्च 2022 को दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी इसके बाद पूर्णिमा प्रारंभ होगी। जो अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12:48 बजे तक रहेगी। अतः प्रदोष काल में पूर्णिमा 17 मार्च गुरुवार को ही होने से होली  पर्व इसी दिन मनाया जाएगा होलिका दहन रात्रि 9: 02 बजे से 10:14 बजे तक किया जाएगा।


*होली पर बनने वाले शुभ योग*


 इस वर्ष होली का त्यौहार काफी खास होने वाला है इस वर्ष कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें वृद्धि योग अमृत योग सर्वार्थ सिद्धि योग आदित्य योग बन रहा है इसके अलावा बुध गुरु आदित्य योग भी बन रहा है । बुध गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने पर घर में सुख शांति का वास होता है। होली का त्योहार लोगो को आपस मे जोड़ता है आवाज पत्रिका का भी सभी पाठकों से अनुरोध है कि सारे भेदभाव भुलाकर प्रेम से सबके गुलाल लगाकर सब एक बने और सच्चाई के रास्ते पर चले।


आवाज पत्रिका से जितेन्द्र गौड़ की रिपोर्ट

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner