*पंजाबी समाज के नव अध्यक्ष महेश अदलक्खा का किया सम्मान*
बारां, 13 मार्च। पंजाबी समाज सेवा समिति बारां की एक बैठक शंकर कॉलोनी स्थित शंकर भवन में रखी गई। जिसमें समाज के दर्जनों सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में पिछले वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग ने रखा एवं नए अध्यक्ष के नाम पर प्रस्ताव रखा गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष रमेश गेरा, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक अदलक्खा ने की। सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ सदस्य दिलबाग अदलक्खा ने महेश अदलक्खा के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने महेश अदलक्खा के नाम पर करतल ध्वनि से प्रस्ताव पास किया। समाजसेवी ओमप्रकाश कालरा, राजा कालरा ने अदलक्खा को माला पहनाकर शॉल ओढाकर मुंह मीठा करवाया एवं समस्त सदस्यों ने माला पहनाकर कर मुंह मीठा करवाया। दूसरा प्रस्ताव आगामी 13 अप्रैल को बैशाखी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समस्त सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी का अधिकार महेश अदलक्खा को दिया गया। बैठक में उपस्थित महेंद्र पिपलानी, पदम पिपलानी, गुलशन अदलक्खा, तिलकराज पिपलानी, पवन पिपलानी, गौरव बाठला, सुमित शर्मा, नरेश अदलक्खा, यश कालरा, मनीष अदलक्खा, धर्मेंद्र गेरा, अक्षय पिपलानी, तिलक गेरा, लोकेश गेरा, धर्मपाल बत्रा, सुरेंद्र पिपलानी, मोंटी पिपलानी, जयेश गेरा, अशोक तनेजा, जीतू पिपलानी, विजय पिपलानी, धीरज थरेजा, नीरज बत्रा, धर्मेंद्र पिपलानी, प्रदीप कालरा, आशीष कुमरा, हितेश अदलक्खा, अंशु मेहंदीरत्ता, मोनू अदलक्खा, इन्द्रजीत अदलक्खा, राहुल कुमरा, हर्ष कालरा, सन्नी पिपलानी, पवन गेरा, प्रदीप अदलक्खा, रोहित पिपलानी, राजू पिपलानी आदि सदस्य उपस्थित थे।पंजाबी समाज के अध्यक्ष नियुक्त होने पर विद्या भारती के कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित कर सम्मानित किया।
