विचार संगोष्ठी में भारतीय नववर्ष के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देकर बेनर का किया विमोचन
March 22, 2022
0
विचार संगोष्ठी में भारतीय नववर्ष के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देकर बेनर का किया विमोचन *शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के स्वागत की बनी योजना* बारां :- विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में प्रांत व जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में भव्य शोभायात्रा के स्वागत व महापुरुषों की झांकी निकालने की बनी योजना। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हितेश बत्रा व प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती चितौड़ प्रांत के सामाजिक समरसता सहप्रमुख गजानंद नागर व जिला सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा के मुख्य मार्गदर्शन में भारतीय नववर्ष का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें विद्या निकेतन के आचार्य दीदीयों ने भाग लिया।भारतीय नववर्ष पर विद्यालय द्वारा भव्य झांकी बनाने का निर्णय लिया गया। संगोष्ठी में विद्या भारती के पदाधिकारियों ने सभी आचार्य दीदी, समिति सदस्यो, सभी अभिभावकों, पूर्व छात्रों को अधिकाधिक संख्या में समारोह में शामिल करने हेतु प्रभावी सम्पर्क के लिए प्रेरित किया तथा भारतीय संस्कृति के इस महापर्व को उत्साहित होकर मनाने का आह्वान किया।बैठक में भारत माता व हिंदू धर्म ध्वजवाहक स्वामी विवेकानन्द की आकर्षक झांकी बनाने का निर्णय लिया गया।इस दौरान नववर्ष प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।बैठक का शुभारंभ देव स्मरण व गायत्री मंत्र के साथ किया तथा समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

