राजेश पायलट बिग्रेड के भूपेन्द्र खटाना बने राष्ट्रीय महासचिव

Srj news
0

 राजेश पायलट बिग्रेड के भूपेन्द्र खटाना बने राष्ट्रीय महासचिव





नादौती। राजेश पायलट बिग्रेड इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव पद पर कैमरी गांव निवासी भूपेन्द्र खटाना अधैत को मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा प्रदान की गई है।
भूपेन्द्र खटाना पिछले कई वर्षों से राजेश पायलट बिग्रेड इंडिया के कुशल कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे है। उनके संगठन के प्रति लगाव व कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी प्रदान की गई है। खटाना वर्तमान में कांग्रेस पार्टी व सामाजिक संगठनों के विभिन्न पदों पर भी कार्यरत है। नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र खटाना ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें राष्ट्रीय महासचिव पद की जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी से निर्वहन करेंगे साथ ही संगठन के विश्वास पर खरा उतरेंगे एवं संगठन के प्रबुद्धजन व साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शीशराम खटाना, सुग्रीव सरपंच कैमरी, सुरेन्द्र खटाना, नवदीप बैंसला, रामहरि खटाना, रामकेश खटाना,रामनरेश खटाना, सुमरन गुर्जर, सत्ती अधैत,हैप्पी खटाना, महेन्द्र खटाना, ईशवेन्द्र देवलेन, दर्शन फागना, दिलीप गढ़ी, श्याम पंवार, अशोक खटाना, सतवीर गुर्जर, तेजसिंह, डूंगरसिंह, भूपेन्द्र तिमनगढ़, चन्द्रवीर डोई, सचिन तंवर,देवेन्द्र डोई, मनोज, राहुल बड़ागांव सहित समाज के कई लोगों ने खुशी जताई।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner