भाजपा युवा मोर्चा छबडा की बैठक प्रदेश प्रतिनिधि हिम्मतसिंह सिंघवी की अध्यक्षता मे

Srj news
0

 


भाजपा युवा मोर्चा छबडा की बैठक प्रदेश प्रतिनिधि हिम्मतसिंह सिंघवी की अध्यक्षता मे युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गोविन्द तिवारी के नेतृत्व मे भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमे 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे का जन्मदिन धार्मिक नगरी केशोरायपाटन मे मनाने के लिये युवा मोर्चा द्वारा छबडा नगर से 100 कार्यकर्ता जायेंगे। यह जानकारी युवा मोर्चा नगर महामंत्री कमलेश भारद्वाज एवं पप्पू पहलवान ने दी। बैठक मे उपाध्यक्ष हिमांशु धींगडा, प्रतीक तंवर, कुलदीप सिंघवी, अमित गालव, निरंजन गुर्जर, केदार सुमन, अरविन्द साहू, गौरव सेन, विजेन्द्र गुर्जर, महावीर तेजस्वी, नवीन प्रजापत, राम विजयवर्गीय, अमन प्रिंस, राजेन्द्र वैष्णव, विक्रम सेन, विजय सेन, राकेश गुर्जर योगेश मालव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner