*स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा को प्रदेश सलाहकार पद पर नियुक्त किया*
बारां 22 फरवरी| स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार व बारां नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड बारां के वाइस चेयरमैन एवं बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा को प्रदेश सलाहकार पद पर मनोनीत किया है ।
स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष योगेश कुमरा (बाटा) ने बताया कि स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संथापक गजेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश तेजस्वी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत प्रदेश संगठन महासचिव लोकेश त्रिपाठी ,प्रदेश महिला अध्यक्ष इंद्रा शर्मा ,जिलाध्यक्ष योगेश कुमरा ( बाटा ),महिला जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता की अनुशंसा पर राजेन्द्र शर्मा वरिस्ठ पत्रकार एंव( बी एन एस बैंक )बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन तथा बारां नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड बारां के वाइस चेयरमैन को प्रदेश सलाहकार पद पर नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष योगेश कुमरा ने बताया की शर्मा की नियुक्ति पर प्रदेश व बारां शहर के सभी पदाधिकारियो सतपाल गुप्ता, मुकेश मिश्रा, हेमन्त शर्मा, एडवोकेट सुरेश शर्मा ,संजय शर्मा,आनंद बंसल ,नरेंद्र सिंह गौड, हनुमान शर्मा ,दिलीप चौबे,ऋषभ मंगल,अन्नू बना, डॉ शोबीत शर्मा, नगर अध्यक्ष शिव पालीवाल,युवा अध्यक्ष पीयूष गर्ग आदि ने खुशी जाहिर कि है। साथ ही यह भी कहा कि शर्मा की नियुक्ति से संगठन को गति मिलेगी। अपनी नियुक्ति के पश्चात शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही जिले की एक बैठक कर संगठन क़े सदस्यता अभियान को अधिक से अधिक करने पर बल दिया जाएग।
