आर्थिक सुचिता स्वावलंबन हेतु समर्पण निधि संगठन की आवश्यकता - श्री रावत
श्योपुर- भाजपा ने जिले के सभी 9 मंडलो में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई।भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो कार्यकर्ताओ से समर्पण राशि लेकर संगठन चलता है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का यह जन्मशताब्दी वर्ष संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष में पार्टी को बूथ तक मजबूत कर संगठन संरचना के साथ आर्थिक सुचिता एवं स्वावलंबन हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता से समर्पण राशि एकत्रित की जाए इस अवसर पर रावत ने समर्पण निधि के कार्यक्रम का शुभारंभ किया समर्पण पर्व पर कार्यकर्ताओं द्वारा 1 लाख 17 हजार रुपये की राशि समर्पण की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट, विधायक सीताराम आदिवासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी महावीर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा,जिला महामंत्री शशांक भूषण, नगर अध्यक्ष दिनेशराज दुबोलिया, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सिंघल जुगल बंसल, नरोत्तम जंगम, सतीश समाधिया, श्रीमती सरोज तोमर, श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, मनोज सोनी, सत्यनारायण यादव,विकास बंसल, दीपक मेहरा, विशाल सोनी, नंदकिशोर गोड़, रामावतार तोमर, हेमराज राठौर,मदन गुर्जर, दीपू प्रजापति, अकरम खान, मंजेश साहू, सुधा तोमर, रेखा मित्तल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
