छबडा विधायक व पूर्व मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी के 66 वे जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को बडी संख्या मे लोगो ने रक्तदान किया

Srj news
0


छबडा विधायक व पूर्व मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी के 66 वे जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को बडी संख्या मे लोगो ने रक्तदान किया और विधायक सिंघवी की लंबी आयु के लिये कामना की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला प्रमुख भरतलाल बाठला ने अपने नेत्रदान किये जाने की घोषणा की। रक्त कोष फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष नन्दलाल केसरी ने बताया कि शुक्रवार को विधायक सिंघवी के जन्मदिन के अवसर पर यहां विशिष्ठ अतिथि के रूप मे मौजूद पूर्व जिला प्रमुख भरतलाल बाठला ने मरणोपरांत अपने नेत्र दान किये जाने की घोषणा की। बाठला की इस घोषणा पर समस्त सिंघवी परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विधायक सिंघवी के जन्मदिन पर 445 लोगो ने रक्तदान किया था जबकि शुक्रवार को छबडा छीपाबडौद मे सैकडो वैवाहीक कार्यक्रम संपन्न हुए थे प्रमुख सावा होने के बाद भी बडी संख्या मे छबडा छीपाबडौद मे विधायक सिंघवी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया था। भाजपा छीपाबडौद मण्डल अध्यक्ष मुरारीलाल नागर, रक्तदान शिविर संयोजक नन्दलाल केसरी, पूर्व प्रधान चौथमल धाकड, पूर्व मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष महैन्द्र नागर, ओबीसी मण्डल अध्यक्ष शिवनारायण नामदेव, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, नगर अध्यक्ष अर्जुन सोनी, प्रधान नरेश मीणा, उपप्रधान ब्रजेश मीणा, जिला परिषद सदस्य प्रेमचन्द मीणा, ओमप्रकाश बाठला, नरेन्द्र जैन, अशोक दूदानी, एवं छबड़ा के हिम्मतसिंह सिंघवी, छबडा नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन, प्रधान हरिऔम नागर, उप प्रधान माया लोधा, सेमली मण्डल अध्यक्ष अशोक गौड, उदयसिंह लोधा, चन्द्रप्रकाश गेरा, गोविन्द तिवारी, विमल जैन, हरिऔम गौड, आदि ने पूर्व जिला प्रमुख की घोषणा पर आभार व्यक्त किया।




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner