यूपी में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी: सांसद दुष्यंत सिंह

Srj news
0

 *उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार प्रसार किया*

  *******************

*यूपी में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी: सांसद दुष्यंत सिंह*


*भाजपा जिलाध्यक्ष मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सिकरवार व चौहान सहित आदि पहुंचे सरोजिनी नगर*

  **********************

बारां 21 फरवरी | बारां - झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंश सिंह सिकरवार आदि ने उत्तर प्रदेश के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क एवं प्रचार प्रसार किया|



इस मौके पर सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक सीट जीतकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुन:अपनी सरकार बनाएगी| सांसद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सुशासन, शांति व समृद्धि , भ्रष्टाचार और दबंगों के खिलाफ हुई कार्यवाही तथा विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे रहे हैं , यही मुद्दे भाजपा की जीत में अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगे|


भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान लखनऊ सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित इत्यादि नेता उपस्थित थे जबकि यहां से जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा व पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार , जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान एवं अर्जुन सिंह गौड़ सहित इत्यादि ने भी भाग लिया एवं विधानसभा क्षेत्र के लगभग दर्जनभर इलाकों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की| ज्ञात रहे कि सांसद दुष्यंत सिंह स्वयं भी उत्तर प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी पक्ष में जनसंपर्क का सिलसिला बनाए हुए हैं| सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 300 सीटों से अधिक पर विजयी होकर पूरी दमदारी से सरकार बनाएगी|

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner