प्रांत में एक लाख 60 हजार सदस्य बनाने का लिया लक्ष्य
बाराँ 28 सितंबर - विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री गोविंद कुमार के मार्गदर्शन में संस्कृति ज्ञान परीक्षा सदस्यता महाभियान को लेकर ऑनलाइन प्रांत बैठक का आयोजन हुआ। जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख हरि सिंह गोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 15 अक्टूबर तक संस्कृति ज्ञान परीक्षा महाभियान का आयोजन होगा जिसमें भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु एक लाख 60 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया। विद्या भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या मे अभिभावक पूर्व-छात्र समाज के बंधु परिवार के सदस्य को जोड़ने की योजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने कहा कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का प्रचार करना और समाज बंधुओं को भारत की गौरवशाली संस्कृति से परिचय कराना है। उन्होंने बताया कि इस महा अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। विद्या भारती के पूर्व छात्रों में भी संस्कृति ज्ञान को लेकर बातचीत कर अधिकतम सदस्यता अभियान का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आभार एवं शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।