भाजपा के सशक्त मंडल अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित होगी*

Srj news
0

*3 से 5 अक्टूबर तक शक्ति केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन*
 *बारां -अटरू एवं अंता विधानसभा क्षेत्र में होगी बैठके*
बारां 28 सितंबर | भाजपा के सशक्त मंडल अभियान के अंतर्गत बारां -अटरू  एवं अंता विधानसभा क्षेत्र में शक्ति केंद्रों के सत्यापन की 3 दिवसीय बैठकें 3 अक्टूबर से प्रारंभ होगी जो कि 5 अक्टूबर को संपन्न होगी |जिनमें प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त सत्यापन अधिकारी पूर्व विधायक अनिल जैन समस्त शक्ति केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे|
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा के दिशा निर्देश पर जिले भर में सशक्त मंडल अभियान निचले स्तर तक जारी है|
 अभियान के जिला संयोजक  राकेश जैन ने बताया कि मंडल स्तरीय एवं शक्ति केंद्र स्तर तक की बैठकें संपन्न हो चुकी है तथा प्रदेश संगठन द्वारा तय किया गया है कि शक्ति केंद्रों के भौतिक सत्यापन के उपरांत बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएगी| तत्पश्चात बूथों का भी सत्यापन होगा| उसके बाद पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां की जाएगी| 
जिला संयोजक राकेश जैन ने बताया कि अंता एवं बारां- अटरू विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में आयोजित की जाने वाली शक्ति केंद्र सत्यापन बैठकों में शक्ति केंद्र संयोजक और सह संयोजक तथा शक्ति केंद्र प्रवासी एवं मंडल प्रवासी और मंडल प्रभारी व विधानसभा प्रवासी भाग लेंगे| जैन ने बैठकों की जानकारी देते हुए बताया कि बारां- अटरू विधानसभा क्षेत्र के  गऊघाट  मंडल की बैठक 3 अक्टूबर रविवार प्रातः 11:00 बजे, कवाई मंडल की बैठक दोपहर 1:00 बजे , अटरू मंडल की बैठक अपराहन 3:00 बजे तथा 4 अक्टूबर सोमवार प्रातः 11:00 बजे बारां शहर मंडल की एवं दोपहर 1:00 बजे बारां देहात मंडल की बैठके कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर  निर्धारित की गई है| इसी प्रकार अन्ता विधानसभा क्षेत्र में 4 अक्टूबर सोमवार दोपहर 3:00 बजे अंता देहात मंडल तथा सायं 5:00 बजे अंता नगर की बैठके आयोजित होगी और 5 अक्टूबर मंगलवार को मांगरोल नगर एवं देहात की बैठक दोपहर 1:00 बजे तथा सीसवाली मंडल की बैठक अपराहन 3:00 बजे आयोजित किया जाना तय हुआ है|
                      

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner