दुर्घटना को आवाज देती क्षतिग्रस्त पुलिया

Srj news
0

 दुर्घटना को आवाज देती क्षतिग्रस्त पुलिया 


फ़िरोज़ खान



सीसवाली से बारां मेन रोड़ कांकरिया खाल की पुलिया पर बारिश के कारण पत्थर निकल जाने के बाद बने बड़े बड़े गड्डे दुर्घटना को आमत्रंण दे रहे है। इस पुलिया की एक दिवार क्षतिग्रस्त हो गयी है। क्षतिग्रस्त दीवार से पुलिया कभी भी गिर सकती है। वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। यह पुलिया सीसवाली वाया रायथल बारां मार्ग पर काकरिया खाल की पुलिया के नाम से जानी जाती है। समय रहते इसको ठीक नही किया गया तो इस मार्ग पर आवागमन बंद हो जाएगा। पुलिया बहुत पुरानी है। बारिश में हर वर्ष क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस मार्ग का पूर्व में चौड़ाईकरण का निर्माण कार्य हुआ था। तब भी इस पुलिया का नया निर्माण नही किया गया था। जिस कारण अवागमन में दिक्कत हो रही है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग भी हर वर्ष इस पुलिया के गड्ढे भरवाकर इतिश्री कर लेते है। मगर इसका स्थायी समाधान नही करवा रहे है। जबकि यह पुलिया सीसवाली से निकलते ही पड़ती है। यह मुख्य मार्ग की पुलिया है। बारां जिला मुख्यालय पर पहुंचने का शार्ट रास्ता है। पूरी तरह जीर्ण शीर्ण होने के बाद भी विभाग इस पुलिया की मरम्मत या नयी बनवाने की पहल नही कर पा रहा है। इस सम्बंध में सहायक अभियंता शिशुपाल शर्मा सार्वजनिक निर्माण विभाग अंता ने बताया कि फिलहाल गड्डो में गिट्टी भरवा दी जाएगी। बारिश के बाद इस पुलिया की पूरी तरह मरम्मत करवा दी जावेगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner