दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबडौद में हुए चोरी
छीपाबडौद 6/3/2022 रविवार की रात को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में चोरी की घटना घटित हुई। चोरों द्वारा विद्यालय की विद्युत केबल, विद्युत बोर्ड, बल्ब, विद्यालय वाटिका की जाली, और पंखों को निशाना बनाया। चोरों द्वारा विद्युत की मेन लाइन काट दी गई तथा विद्यालय के तालों को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। अगले दिन विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह हाड़ा द्वारा इस घटना की FIR थाने में दर्ज करवा दी गई है।
