सामाजिक सरोकार में समिति के कार्यकर्ताओ की हो सक्रिय भूमिका - विद्या भारती जिला अध्यक्ष

Srj news
0
*सामाजिक सरोकार में समिति के कार्यकर्ताओ की हो सक्रिय भूमिका - विद्या भारती जिला अध्यक्ष*
नाहरगढ़ - विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय प्रबंध समिति का एक दिवसीय होली स्नेह मिलन समारोह गुरूवार को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।जिसमे प्रबंध समिति के पूर्व व वर्तमान सदस्य,जिला टोली के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पधाधिकारियो ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामेश्वर गर्ग एवं प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया।अतिथियों का परिचय विद्यालय समिति सचिव देवकीनंदन नागर ने कराया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य शिक्षाविद गजानन्द नागर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने की,विशिष्ट अतिथि मनीष अग्रवाल,पुरुषोत्तम नामा व जिला सदस्य रूपनारायण नागर रहे।मंचासीन विद्या भारती के पदाधिकारियों ने समिति के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम जिंदल एवं नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर गर्ग का मंगल तिलक कर शोल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। प्रवास पर आये जिला पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को विद्या भारती संगठन की रीति नीति के अनुसार उत्तम शिक्षा एवं संस्कार देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में प्रबंध समिति की सक्रियता बढ़ाने का आग्रह किया।उन्होंने प्रतिमाह प्रबंध समिति की मासिक बैठक,अभिभावक व समाज के प्रबुद्घ जन संपर्क,आचार्य प्रबोधन,विद्यालय का शैक्षिक,भौतिक विकास एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रभावी क्रियान्वित पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने सर्वसम्मिति से आगामी अप्रैल माह में विद्यालय का वार्षिक उत्सव शंखनाद 2022 का आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विद्या भारती के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने स्वराज 75 विषय पर अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव संपूर्ण देश भर में मनाया जा रहा है।जिसका उद्देश्य मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हुतत्माओं के त्याग और बलिदान की गौरव गाथाओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र कार्य के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।हमारे देश पर अनेक आक्रमणों के बाद भी भारत की सनातन संस्कृति आज भी सुरक्षित है। देश की आजादी एक या दो परिवारों ने नही लाखों समाज के बंधुओं ने सामूहिक सर्वोच्च बलिदान देकर प्राप्त की है।उन्होंने क्रांतिकारी उधम सिंह मदन लाल धींगरा वीर सावरकर महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी महात्मा गांधी रवींद्रनाथ टैगोर स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद सुखदेव राजगुरु भगत सिंह जैसे महापुरुषों की गौरव गाथाओं का वर्णन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का अमृत उत्सव महापुरूषों से प्रेरणा लेने का महोत्सव है।कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मंगल,सदस्य नवल किशोर नागर,नेमीचंद नागर,दीपेश गोयल,सुरेश कुमार शर्मा एवं महिला सदस्या चंदा जिंदल,विमला मंगल ने विचार व्यक्त किए। आभार एवं शांति मंत्र के साथ समारोह का समापन हुआ समापन उपरांत सभी का स्नेह भोज का कार्यक्रम हुआ। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख आचार्य सुरेंद्रनगर द्वारा दी गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner