चार राज्यों में लहराया भाजपा का परचम...
*मोदी सरकार की सफल नीतियों की परिकल्पना साकार- सांसद सिंह*
भाजपाईयों ने चार राज्यों में बहुमत मिलने पर बांटी मिठाईयां, फटाके फोड़े
बारां- 10 मार्च
देश के पांच में से चार राज्यों में अपना परचम लहराने से प्रफुल्लित हुए भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों पर नृत्य कर गगनभेदी जोशीले नारे लगाकर जनादेश का स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र शर्मा एवं भाजपा शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जिलेभर में जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटकर एक- दूसरे को बधाईयां दी।
इस मौके पर झालावाड़- बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने भाजपा की जीत को सुशासन की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाएं, बेहतर कानून व्यवस्थाओं व राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर आम मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा किया है। चुनावों के परिणामों ने केन्द्र सरकार की सफल नीतियों की परिकल्पना को साकार होना इंगित किया हैं। वरिष्ठ जन कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव व जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि इस विशाल जनादेश ने लोगों की सेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है जिसे भाजपा अनवरत जारी रखेगी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन करने के लिए मतदाताओं, जमीनी कार्यकर्त्ताओं व तमाम भाजपाईयों का आभार जताया है। भयावह कोरोना काल में पीएम मोदी द्वारा किए गए कुशल प्रबंधन का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि वैश्विक महामारी का मुकाबला, रूस– यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय छात्रों को सकुशल वापस लाने सहित अन्य राष्ट्र व जनहित के फैसलों पर विश्वास करते हुए मतदाताओं ने अपार समर्थन भाजपा को दिया है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनंद गर्ग व संजीव भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, नरेश सिंह सिकरवार और राजेंद्र नागर तथा हरगोविंद जैन, ब्रह्मानंद शर्मा ,रामपाल मेघवाल, ललित मीणा आदि ने भी 4 राज्यों में भाजपा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि राजस्थान प्रदेश में भी कांग्रेसी अपनी अंतिम सांसे गिनती हुई आईसीयू में है| उन्होंने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हर निचले स्तर के व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का अंतिम पायदान तक लाभ मिल रहा है| बारां पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन एवं उप प्रधान धर्मेंद्र यादव, भाजपा पदाधिकारी सुरेंद्र गालव, राकेश जैन, निर्मल माथोड़िया, संजय झाम्ब, अजय गुप्ता, प्रवीण शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, दिलीप शर्मा काचरी, राधे श्याम सिंगोदिया, ब्रजेश दाधीच, गिरीश गुप्ता ,रोहित नंदवाना, जयेश गालव ,पीयूष विजय, चंद्रशेखर बोहरा, महावीर नामा, निरंजन शर्मा, अविनाश खंडेलवाल, नारायण डांगोरिया, मुकेश केरवालिया, आशीष नागर, देवेंद्र शर्मा जस्सू ,शिवा शर्मा, सुरेंद्र बेरवा ,राधेश्याम बेरवा, श्याम वैष्णव, महेश अदलखा ,परमानंद सोनी, आशीष शर्मा ,निशांत तिवारी हरीश वैष्णव ,हेमंत शर्मा ,बद्री प्रसाद मेघवाल, आशु अरोड़ा , दिलीप चौबे, ओपी पारेता, महेश अदलखा, अनुराग सिंह मूडंली, रामेंद्र सिंह हाडा ,हरिओम मेरोठा राजेश हाडा ,चित्रा जैन, सीमा शर्मा ,मैना गौड व सुश्री ऐश्वर्या गौड, भावना सिंह, अंतू रानी शर्मा, संजय शर्मा ,आनंद बंसल, सतपाल गुप्ता ,शिव पालीवाल ,अमरदीप सिंह केदाहेडी , सत्यप्रकाश गौतम, एडवोकेट सुनील यादव और गिरीश मूंदड़ा इत्यादि कार्यकर्ताओं 4 राज्यों में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
