*पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे का किया भव्य स्वागत*
बारां- 15 मार्च
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे के बारां आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा की अगुवाई में झालावाड़ रोड़ पर भव्य स्वागत किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि झालावाड़ से बारां आगमन पर कार्यकर्त्ताओं ने दोपहर 12 बजें जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा की अगुवाई में पूर्व सीएम राजे का पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती राजे के साथ पधारे सांसद दुष्यंत सिंह का भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गालव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, नरेश सिंह सिकरवार, राजेन्द्र नागर, वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, रामस्वरूप यादव, नंदकिशोर यादव, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान, पूर्व विधायक ललित मीणा व रामपाल मेघवाल, प्रधान मोरपाल सुमन, भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा व हरगोविंद जैन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक बत्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, निर्मल माथोडिया, गोविन्द सिंह चौहान, प्रवीण शर्मा, श्रीकृष्ण मेहता, यशवंत मारग, शहर अध्यक्ष महावीर नामा, देहात अध्यक्ष निरंजन शर्मा, रामेश्वर खंडेलवाल, सुरेन्द्र नागर, सुरेंद्र बैरवा, मुकेश केरवालिया, राधेश्याम बैरवा, ओम सुमन, रोहित नंदवाना, प्रशांत विजय, मनीष लश्करी, रुद्रप्रताप सिंह, दिलीप चौबे, विष्णु भारद्वाज, संजय शर्मा, सीमा शर्मा, अमरदीप सिंह, दिलीप शाक्यवाल, जयेश गालव, देवेंद्र शर्मा, हरीश वैष्णव, हेमन्त शर्मा, बद्रीप्रसाद मेघवाल, ईश्वर नागर, सत्यनारायण गुर्जर, सुनील यादव, आशीष नागर, ताराचंद गुर्जर, रामेन्द्र सिंह, मनोहर हाड़ा, योगेश राजौरा, सिद्धार्थ शर्मा, प्रबल केदाहेड़ी, ब्रजेश यदुवंशी, निकलेश शर्मा, योगेश गौत्तम, सत्येंद्र गौत्तम, नरेंद्र बैरवा, रामराज सुमन, नीरज चौहान, विजय पिपलानी, रोहित नायक, अभिषेक शर्मा, रितेश पंजाबी, अक्षय लुहारिया, गोरधन सुमन, कमलेश्वर राठौर, रोहित पारेता, ऐश्वर्या गौड़, रामावतार मीणा सहित सैकड़ों की संख्या मौजूद कार्यकर्त्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमती राजे का स्वागत किया। जिसके बाद बारां से कस्बाथाना तक कई स्थानों पर कड़क धूप में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने श्रीमती राजे का पूरे उत्साह से स्वागत किया।
