स्वतंत्रता के अमृत उत्सव पर छबड़ा में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन संपन्न
March 12, 2022
0
छबडा - भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव संपूर्ण देश भर में मनाया जा रहा है।जिसका उद्देश्य मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हुतत्माओं के त्याग और बलिदान की गौरव गाथाओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र कार्य के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।हमारे देश पर अनेक आक्रमणों के बाद भी भारत की सनातन संस्कृति आज भी सुरक्षित है।भारत की सबसे बड़ी ताकत यह है कि कितना भी अंधेरा छाया भारत ने अपने मूल स्वभाव को सदैव बनाए रखा है।दुर्भाग्य से हमारी पीढ़ी को संघर्ष के इतिहास के स्थान परत गुलामी का इतिहास पढ़ाया गया।उन्होंने क्रांतिकारी उधम सिंह मदन लाल धींगरा वीर सावरकर महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी महात्मा गांधी रवींद्रनाथ टैगोर स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद सुखदेव राजगुरु भगत सिंह जैसे महापुरुषों की गौरव गाथाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का योगदान को भी नहीं बुलाया जा सकता।आज हमें स्वर्णिम भारत निर्माण के सपने को साकार करने के लिय क्रांतिवीरो से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में काम करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।यह उद्गार शनिवार रात्रि को विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर के तत्वाधान में विद्यालय प्रांगण मे आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर भरत राम कुम्हार अध्यक्ष विद्या भारती एवं पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने प्रकट किए।विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार भार्गव एवं प्रधानाचार्य अमृत लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुपर थर्मल पावर प्लांट मोतीपुरा के अतिरिक्त मुख्य अभियंता उमेश गोयल रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या मंदिर के पूर्व छात्र पंचायत समिति छबड़ा के प्रधान हरिओम नागर द्वारा की गई।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ किया गया।मंचासीन महानुभाव का परिचय विद्यालय सचिव नरेंद्र कुमार सोनी ने कराया।इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं योग प्रदर्शन,राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति द्वारा दी गयी।कार्यक्रम में विद्या भारती के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर जिला मंत्री अशोक कुमार योगी महेंद्र सिंह सिरोहिया गजानंद नागर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह कैलाश नामा सहीत 850 महिला पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारा आगंतुक सभी महानुभाव का आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती शिक्षा संस्थान के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया।विद्यालय की पूर्व छात्रा सत्यप्रिया सोनी के संगीतमय वंदे मातरम कीशानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
