भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से प्रधान नरेश कुमार मीणा एवं मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर के नेतृत्व में मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया
भाजपा प्रतिनिधि मंडल विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के निर्देशानुसार इकलेरा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से प्रधान नरेश कुमार मीणा एवं मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर के नेतृत्व में मिला जिसमें क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। कुछ दिन पूर्व ओलावृष्टि तेज आंधियां एवं बरसात से क्षेत्र में फसलों के खराबे से अवगत करवाया एवं खजुरिया में पुनर्विस्थापित कॉलोनी में नाली निर्माण, श्मशान घाट के लिए भूमि आवंटित करवाने का ज्ञापन सौंपा इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि रामविलास मीणा कालाटोल, मुरली मेहरा हरनावदा, ललित मालव खजुरिया सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।