सांसद दुष्यंत सिंह ने आईटी व सोशल मीडिया की बैठक ली-
बारां, भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री
वसुधंरा राजे की देवदर्शन यात्रा व जन्मदिन 8 मार्च की तैयारियो को लेकर सासंद दुष्यन्त सिंह ने ली बैठक!
जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन के शुभअवसर आईटी व सोशल मीडिया अपना नवाचार कर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने मे अपना योगदान देगी!
जिला सह संयोजक सोशल मीडिया रोहित नायक सरकार ने बताया कि जिले से अधिक से अधिक संख्या में केशवरायपाटन के लिए 8 मार्च को गले में भगवा पहनकर कार्यक्रम में पधारकर आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भगवा लहराने का संकल्प लेंगे! बैठक मे भाजपा आईटी विभाग के जितेन्द्र सिंह रहलाई व रूद्र प्रताप सिंह ने टीम को आईटी की बारिकीयो को बताया व सोशल मीडिया के उपयोग के बारे मे जानकारी दी!
सोशल मीडिया संयोजक सोनू खीची ने भी अपने विचार रखे!
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश विजय, भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा,जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान,जिला मंत्री ओम जी सुमन आदि ने भी टीम से चर्चा की!
बैठक में सोशल मीडिया सहसयोजक भावना सिंह,सोनू यदुवंशी,नरेश रावत,सत्येन्द्र धाकड़,कुन्ज बिहारी नागर,गोविन्द सिंह राजावत, प्रदीप पांचाल,पायल मीणा, कोमल पांचाल, ज्योति शाक्यवार, संगीता पांचाल, मेघा पंकज इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहै!
-
