राजे के साथ दौरे पर रहे सिंघवी देखे पुरी ख़बर

Srj news
0

 राजे के साथ दौरे पर रहे सिंघवी। 


छबड़ा विधायक व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के साथ बांदीकुई में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक शिव लहरी के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। सिंघवी पूर्व उप मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा की कुशलक्षेम जानने उनके जयपुर स्थित आवास पर गए। वे कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के स्वास्थ्य की जानने के लिए जयपुर स्थित मणिपाल अस्पताल गए। उनके साथ मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी साथ रहे।

आवाज़ पत्रिका में आपके क्षेत्र की खबरे पाने के लिए एवम देने के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक क्रिश जायसवाल 7878880581

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner