*भाजपा की बैठक संपन्न*
छीपाबड़ौद भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक प्रधान नरेश कुमार मीणा के मुख्य आथित्य एवं मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सशक्त मंडल अभियान, समर्पण निधि एकत्रित करने व दिनांक 8 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के हाडौंती आगमन पर केशोरायपाटन में जन्मदिन मनाने के कार्यक्रम में छीपाबड़ौद से 2000 कार्यकर्ता पहुंचने की तैयारियां की गई जिसमें प्रत्येक गांव से कार्यकर्ताओं को लेकर चलने के लिए जिम्मेदारियां दी गई।
समर्पण निधि के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर प्रभारी नियुक्त किए गए व प्रत्येक बूथ पर समर्पण निधि एकत्रित करने के लिए जिम्मेदारियां दी गयी बैठक में मंडल उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाह, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्कर राज सालवी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम नामदेव, महामंत्री छोटू लाल नागर, सत्य प्रकाश धाकड़, नगर अध्यक्ष अर्जुन सोनी, मंडल मंत्री रोशन मालव, प. स. सदस्य श्यामसुंदर कुमावत, प. स. सदस्य रामकल्याण मेहरा, पूर्व सरपंच हीरालाल भील, पूर्व ओबीसी मंडल अध्यक्ष शिव नारायण नामदेव, ललित मालव, छगन लाल भील, हीरालाल नागर, ऋषिराज धाकड़, आईटी सेल संयोजक हितेश कुमार वैष्णव सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे