*नामुमकिन है* वीडियो एल्बम का मंत्री प्रमोद जैन भाया ने किया विमोचन
बारां 26 फरवरी| शहर के शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी धर्मेश शर्मा के द्वारा बड़ी लगन और मेहनत से तैयार किया गया वीडियो एल्बम *नामुमकिन है*
का खान -पेट्रोलियम एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने विमोचन कर उत्साहवर्धन किया|
मंत्री भाया ने धर्मेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार की परिस्थितियों में इस प्रकार से वीडियो एल्बम तैयार करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है| उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की रुचि एवं हुनर हो उसी के मुताबिक मेहनत और लगन से यह वीडियो एल्बम तैयार किया गया है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है|
ज्ञात रहे कि धर्मेश शर्मा के पिता सोमेश शर्मा एक बहुत ही मेहनती और लगनशील फोटोग्राफर है| इस वीडियो एल्बम के तैयार करने में धर्मेश को उनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त होना ही सफलता का प्रतीक बना है| धर्मेश शर्मा का यह चौथा वीडियो एल्बम है| उनका नया एल्बम " नामुमकिन है" काफी चर्चित हो रहा है जिसको राजस्थान ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात सहित इत्यादि राज्यों में पसंद किया जा रहा है| इस एलबम में धर्मेश शर्मा ने अपने शब्द और अभिनय से संवारा है| जबकि हिमांशु शर्मा ने एल्बम में अपने स्वर देकर सबको मंत्रमुग्ध किया है| इनके साथी नीलू ने भी एल्बम में काफी सहयोग किया है|
धर्मेश शर्मा ने इस वीडियो के लिए जिक इवेंट टीम के केशव शर्मा, यश शर्मा ,सूरज सुमन व दीपक सेन एवं जेड़ प्रोडक्शन का भी आभार व्यक्त किया है|
