*आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम हुआ संपन्न*
छबड़ा 24 सितंबर। महिला अधिकारिता विभाग बारां द्वारा संचालित योजनाओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के सानिध्य में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पोषण अभियान के ब्लॉक सहायक समन्वय दिनेश कुमार गौतम के अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए आत्मरक्षा बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया यह प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक रजनी शर्मा एवं गौरी राणा के द्वारा दिया गया। उन्होंने बालिकाओं को स्वयं की रक्षा के लिए गतिविधियों के माध्यम से अपनी रक्षा के गुण बताएं इस प्रशिक्षण उषा शर्मा पीटीआई, महिला बाल विकास परियोजना के वरिष्ठ लिपिक चंद्रमोहन, कनिष्ठ लिपिक राकेश शर्मा, पूर्व प्राथमिक अध्यापक प्रह्लाद सिंह, महिला सुपरवाइजर कुसुम लता शर्मा, मीना गर्ग ने प्रशिक्षण में आई बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया एवं समापन समारोह पर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मोहिनी पाठक के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण में आई बालिकाओं को स्वयं की रक्षा करने के लिए उत्साहित किया एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की विशेषताएं राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जा रहा है इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना शिक्षा सेतु योजना स्वरोजगार कौशल समृद्धि प्रशिक्षण शादी के बारे में बताया एवं सभी को धन्यवाद दिया।