छबड़ा 22 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के नगर व देहात मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत पौधारोपण किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सीपी गेरा के अनुसार गुरुवार को सेवा सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने स्थित उद्यान में दर्जनों पौधे लगाकर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया इस दौरान देहात अध्यक्ष अशोक गौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद तिवारी, पूर्व मंडी चेयरमैन गोपाल नागर, झरखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह मीणा, कमलेश भारद्वाज, राम कल्याण भार्गव व नेमीचंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में नगर एवं देहात भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।