बछबारस पर गाय व बछड़े की पूजा-अर्चना की, पुत्र व परिवार के लिए मांगी मन्नते
छबड़ा 4 सितंबर। छबड़ा सहित ग्रामीण अंचल में शनिवार को महिलाओं ने बछ बारस का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया। महिलाओं ने व्रत, उपवास रख गाय व बछड़े की पूजा कर पुत्र की दीर्घायु व घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष ताराज्योति यादव कर अनुसार शनिवार को बछ बारस व्रत होने के चलते महिलाओं ने गौमाता व बछडे की विधिवत पूजा अर्चना की कहानियां सुनी। महिलाओं ने दिनभर चाकू से कटे व अन्न का त्याग किया। केवल मक्का, चना, मूंग, मोठ आदि खाने में काम लिया। महिलाएं पूजा सामग्री से सजी धजी थाली हाथ में लिए नए परिधानों से सजधज कर गाय व बछड़े की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। गाय से आशीर्वाद प्राप्त कर महिलाओं ने गाय- बछड़े की परिक्रमा कर पुत्र के लिए मंगल कामना की। महिलाओं ने कहानियां सुनकर व्रत व उपवास रख पुत्र की दीर्घायु की कामना की। पौराणिक रीति रिवाजों के चलते चाकू का कटा हुआ खाने से परहेज रखा। गीत गाते हुए पूजा करने पहुंची महिलाओं ने पूजा के बाद समूह में बैठकर कहानियां सुनी।