सोडाना डांडा के लोगो के पास नही है मकान
फ़िरोज़ खान
बारां 18 अगस्त। किशनगंज ब्लॉक की छिंनोद ग्राम पंचायत के गांव सोडाना डांडे की सहरिया बस्ती में करीब 25-30 परिवार निवास करते है। यह परिवार आज भी टापरियो व कच्चे घरो में निवास करते है। बारिश के कारण कई लोगो के कच्चे घर गिर गये। वही डांडा निवासी रानी पत्नी हंसराज सहरिया की कच्ची टापरी गिर गयी। इसको आज तक भी सरकारी आवास का लाभ नही मिला है। इस महिला ने बताया कि बारिश अधिक होने के कारण इसकी कच्ची टापरी थी वह भी गिर गयी। इस महिला के दो छोटे छोटे बच्चे है। और दोनों पति पत्नी है। इनके साथ इसी टापरी में रह रहे है। महिला ने बताया कि रहने का कोई ठिकाना नही है। इस कारण टूटी टापरी में रहना मजबूरी है। डांडा निवासी मुन्नी बाई पत्नी मडुलाल, मोहिनी बाई पत्नी मलखान,मुन्नी बाई पत्नी बबलू, दुलारी बाई पत्नी मोहनलाल, जमनी पत्नी रणवीर, शीला पत्नी चंद्रमोहन, लटूरी पत्नी मोहनलाल सहरिया को आजतक सरकारी आवास का लाभ नही मिला। इन महिलाओं ने बताया कि कई परिवार ऐसे है जिनको दो दो बार लाभ मिल चुका है। जबकि अधिकांश परिवार ऐसे है जिनको एक बार भी लाभ नही मिला है। जाग्रत महिला संगठन की इन महिलाओं ने बताया कि बारिश में मकान भी गिर गए सरकार इनका मुआवजा नही दे रही है। इन महिलाओं ने सर्वे करवाने की मांग करते हुए आपदा राहत से लाभ देने की मांग की है।