17 अगस्त 2021
स्वयंसेवकों ने सघन वृक्षारोपण अभियान के चरण द्वितीय मे 51 पौधे लगाकर सुरक्षा का लिया संकल्प
*वृक्षारोपण समाजिक स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच - पर्यावरणविद शर्मा*
✒️✒️क्रिश जायसवाल बारां -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान मे मंगलवार को बारा नगर के आमापुरा कॉलोनी स्थित सहरिया छात्रावास प्रांगण मे संघ के स्वयंसेवक ने वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया प्रचार प्रमुख राजेन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नीम,जामुन, रुद्राक्ष, करन्ज आदि विभिन्न किस्मों के 51पौधे लगाए गए।तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया।संघ की पर्यावरण गतिविधि ने इस वर्ष जिले में 5000
पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है।इस मौके पर विभाग पर्यावरण गतिविधि प्रमुख पर्यावरणविद महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए।वृक्ष लगाने से समाज का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा।पर्यावरण संरक्षण गतिविधिका उद्देश्य पर्यावरण कैसे शुध्द रहे उस दिशा में काम करना है ।इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवकों को संबोधित कर पौधा रोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनुपम आभूषण बताया।आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।