छबड़ा 24 अगस्त। छबड़ा धरनावदा मार्ग पर घट्टा घाटी के निकट मंगलवार को सुबह 2 ब्लगरो मे भिड़ंत हो गयी जिससे एक बलगर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने उपचार के लिए छबड़ा चिकित्सलाय में भर्ती कराया जहाँ से उसे बारां रेफर कर दिया गया वही बलगरो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मार्ग लगभग 2 घण्टे अवरुद्ध रहा जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से सुचारू करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छबड़ा धरनावदा मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बलगरो में भिड़ंत हो गई जिससे एक बलगर चालक फ़रमान खान गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची बापचा थाना पुलिस ने घायलावस्था में चालक को छबड़ा चिकित्सलाय में भर्ती कराया जहाँ गम्भीर अवस्था के चलते चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बारां रेफर कर दिया वही बलगरो में हुई भिड़ंत से दोनों बलगर दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने के चलते सड़क के दोनों ओर वहानो की कतारे लग गई पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बलगरो को मौके से हटवाकर मार्ग को सुचारू करवाया।