टास्क फोर्स अभिसरण की बैठक हुई संपन्न*

Srj news
0
*टास्क फोर्स अभिसरण की बैठक हुई संपन्न*
छबड़ा 22 सितंबर। महिला बाल विकास विभाग परियोजना के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में शामिल गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार को उपखंड कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित हुई।
पोषण अभियान के ब्लाक सहायक समन्वयक दिनेश कुमार गौतम के अनुसार राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत ब्लाक अभिसरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की बैठक आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी मनीषा तिवारी ने की। ब्लॉक टास्क फोर्स अभिसरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की कार्य योजना तैयार करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए एवं समिति बनाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाकर आत्म रक्षा प्रशिक्षण ब्लॉक मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए समिति गठित की गई समिति में उपखंड अधिकारी मनीषा तिवारी, महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी मोहिनी पाठक, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, महिला सुपरवाइजर शामिल है। बैठक में अभिसरण एवं निगरानी समिति में उपखंड अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, पंचायत समिति विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक नीति आयोग, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण ग्लोबल प्रोग्राम मैनेजर, महिला सुपरवाइजर एवं ब्लॉक सहायक पोषण अभियान व NTT सुपरवाजर मोजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

ads banner